IPL 2020: RR player Sanju Samson called himself the strongest man in the world after defeating MI ] IPL 2020: MI को हराने के बाद इस खिलाड़ी ने खुद को बताया ‘दुनिया का सबसे मजबूत आदमी’

IPL 2020: RR player Sanju Samson called himself the strongest man in the world after defeating MI ] IPL 2020: MI को हराने के बाद इस खिलाड़ी ने खुद को बताया ‘दुनिया का सबसे मजबूत आदमी’


अबुधाबी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में शानदार शुरुआत के बाद लय खोने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाते हुए मुंबई इंडियस (MI) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने खुद पर भरोसा बनाये रखा था.

संजू ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 54 रनों की पारी खेली और बेन स्टोक्स के साथ तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 152 रन जोड़े.

उन्होंने जीत के बाद कहा, ‘मैंने खुद पर विश्वास बनाये रखा था. जब आपको 14 मैच खेलने हों तो उतार चढाव आते ही हैं. हर विकेट अलग तरह का होता है और उस पर अलग तरीके से खेलना होता है. मैंने आज वही किया’.

संजू सैमसन ने कहा, ‘मैं जरूरी रनरेट की तरफ देख ही नहीं रहा था. मैं बस गेंद को उसकी गुणवत्ता के आधार पर खेल रहा था. मुझे जमने में पांच छह गेंद का समय लगा’.

 

उन्होंने कहा कि, ‘सैमसन दुनिया का सबसे मजबूत आदमी है, मैंने अपने आप को याद दिलाया’.

चोटिल रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कमान संभाल रहे कीरोन पोलार्ड ने स्टोक्स और सैमसन की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि हार्दिक (पंड्या) ने हमें मैच में लौटा दिया है लेकिन स्टोक्स और सैमसन ने कमाल की पारियां खेली. विकेट अच्छा था जिस पर थोड़ी सी ओस थी. रॉयल्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया’.

(इनपुट-भाषा)





Source link