Nava parayan recitation for 60 years on Navratri in Ashtabhuji Mata temple | अष्टभुजी माता मंदिर में नवरात्र पर 60 साल से चल रहा नवा पारायण पाठ

Nava parayan recitation for 60 years on Navratri in Ashtabhuji Mata temple | अष्टभुजी माता मंदिर में नवरात्र पर 60 साल से चल रहा नवा पारायण पाठ


अशोकनगर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कबीरा रोड स्थित श्री अष्टभुजी माता मंदिर पर 1962 से नवरात्र महोत्सव पर नवा परायण का पाठ चल रहा है। पाठ का आयोजन मंदिर के महंत श्री धर्मदास जी महाराज के सानिध्य में किया गया। नवा पारायण में मंदिर में सुबह शाम पाठ होता है। पाठ का वाचन आचार्य अशोक कुमार शर्मा द्वारा किया जाता है। आचार्य श्री शर्मा ने बताया कि श्री रामचरित मानस के नौ पारायण हैं। रोजाना 1 पारायण का पाठ किया जाता है। इस प्रकार 9 दिन में श्री रामचरित मानस का का पाठ पूरा हो जाता है। नवा पारायण पाठ के जजमान एडवोकेट गिरजेश श्रीवास्तव हैं। पाठ के समापन पर सोमवार को मंदिर में पूर्णाहुति, हवन यज्ञ और महाआरती के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत श्री धर्मदास जी महाराज ने बताया कि मंदिर में पिछले तीन महीने से अखंड रामायण पाठ चल रहा है। यह पाठ मंदिर में 5 अगस्त से शुरू हुआ था। अखंड रामचरित मानस का शुभारंभ मंदिर में 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के भव्य शुभारंभ की उसी घड़ी, समय और उसी मुहूर्त पर किया गया था।



Source link