मुरैना18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई की सभा में पूर्व प्रभारी मंत्री लाखन सिंह।
- पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी मावई के समर्थन में की सभाएं
चंबल की जनता ने जिनको वोट के रूप में अपना प्यार और आर्शीवाद दिया, उन नेताओं ने अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए जनता के विश्वास को करोड़ों में नीलाम कर दिया। वक्त आ गया है कि 3 नवंबर को चंबल की स्वाभिमानी जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर गद्दारों को खदेड़कर प्रदेश में फिर से कमलनाथ सरकार बनाए। यह बात राज्य शासन के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई के समर्थन में आयोजित सभा में कही।
इस मौके पर प्रत्याशी श्री मावई ने कहा कि आपने गद्दारों को भी चुना, मुझ पर भी एक बार विश्वास जताएं, खरा उतरूंगा। सभा में सतेन्द्र सिंह मावई, सोनेराम यादव बाबूजी, सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जनसंपर्क रविवार को मुरैना विधानसभा के नयागांव, खासा का पुरा, सिकरोड़ी, गड़ाजर, रिठौराकलां, खरगपुर भर्रांड़, सिहौरा, शिकारपुर गांवों में किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी के भाई सतेंद्र ने भी जनसंपर्क किया।