Shivraj Singh Chouhan Minister Mohan Yadav Claims Ujjain Malwa Congress MLA In Touch With Them In Madhya Pradesh | यादव बोले – कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में, इन विधायकों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अभी खुलासा करना ठीक नहीं

Shivraj Singh Chouhan Minister Mohan Yadav Claims Ujjain Malwa Congress MLA In Touch With Them In Madhya Pradesh | यादव बोले – कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में, इन विधायकों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अभी खुलासा करना ठीक नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Shivraj Singh Chouhan Minister Mohan Yadav Claims Ujjain Malwa Congress MLA In Touch With Them In Madhya Pradesh

उज्जैन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव मीडिया के समक्ष यह बात कही।

  • उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने दशहरा मिलन समारोह के मौके पर यह बयान दिया
  • बोले – विधायकों को कांग्रेस में मान-सम्मान नहीं मिल रहा, इसलिए वे बीजेपी में शामिल हो रहे

दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। यादव ने दाना किया है कि मालवा निमाड़ सहित कांग्रेस के काई विधायक उनके संपर्क में हैं। इन विधायकों की संख्या इतनी ज्यादा है कि इसका अभी खुलासा करना ठीक नहीं है। उनकी माने तो विधायकों को कांग्रेस में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है, इसलिए वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

यादव ने कहा कि हाल ही में एक और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस अपने विधायकों को संभाल नहीं पा रही है। कांग्रेस से उनका विश्वास टूट रहा है, जबकि विकास के मामले में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। चुनाव के पहले ही कांग्रेस के हाल खराब हैं। भाजपा आने वाले समय में 28 की 28 सीट जीतेगी। इसके अलावा जो सीट रिक्त हुई है, यहां भी हमें समर्थन मिलेगा।

यादव ने और विधायकों के संपर्क में होने की बात पर कहा कि यह राजनीतिक रूप से पहले से बता देना ठीक नहीं होता है। हां यह सही है कि बड़ी सख्यां में कांग्रेसी हमारे संपर्क में हैं। इसमें उज्जैन जिले के अलावा अन्य जिलों में भी यही स्थिति है। कांग्रेस के विधायकों की सौदेबाजी को लेकर कहा कि कांग्रेस अपने लोगों का विश्वास जीतने में फेल हुई है। हताशा के कारण वह ऐसा आरोप लगा रहे हैं। भाजपा खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं रखती है। मंत्री और विधायकी छोड़ने के लिए बहुत बढ़ा कलेजा चाहिए। कांग्रेस से इतनी बड़ी संख्या में विधायक आ रहे हैं कि उनकी संख्या बताना ठीक नहीं, समय के साथ सबका उत्तर मिल जाएगा। मप्र में उपचुनाव को लेकर कहा कि यह कांग्रेस के कारण हो रहा है।

राहुल लोधी के इस्तीफे के बाद विधानसभा में दलगत स्थिति

पार्टी सीट
भाजपा 107
कांग्रेस 87
बसपा 2
सपा 1
निर्दलीय 4
खाली सीट 29



Source link