The mercury will be reduced before Diwali, it will be cool | दीपावली से पहले कम होगा दिन का पारा, अच्छी रहेगी ठंड

The mercury will be reduced before Diwali, it will be cool | दीपावली से पहले कम होगा दिन का पारा, अच्छी रहेगी ठंड


रतलाम19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अच्छी बारिश को देखते हुए इस साल ठंड के भी तेज होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश ज्यादा होने से ठंड ज्यादा हो ये जरूरी नहीं है, लेकिन इस साल अच्छी ठंड होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया नवंबर के पहले सप्ताह से अधिकतम तापमान में भी कमी होने के आसार हैं। दोपहर में भी ठंडक होने का अहसास होेने लग जाएगा। बारिश का असर ठंड पर तो नहीं होगा, ठंड पश्चिमी विक्षोभ व उत्तरी हवाओं पर निर्भर करेगी। दिसंबर, जनवरी व फरवरी में अच्छी ठंड होने के संकेत मिल रहे हैं। 2019 में बारिश ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ा था, जिले में 2019 में 69 इंच बारिश दर्ज की गई थी। 13 साल का रिकाॅर्ड टूटा था। ठंड भी अच्छी हुई थी। सबसे कम तापमान 10 जनवरी को 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर में 2012 व 2017 में जनवरी महीना सबसे ठंडा रहा था। 2017 में 14 जनवरी को पारा 4.5 डिग्री तो 2013 में 21 जनवरी को तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया था। रबी की फसल को फायदा : रबी की फसलें ठंड पर निर्भर रहती हैं। अच्छी ठंड होती है तो गेहूं, चना, सरसों, मटर, अलसी को विशेष फायदा होगा। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी।



Source link