The thieves broke the locks of the houses, ran away throwing stones at one place | चोरों ने सूने मकानों के ताले तोड़े, एक जगह शोर मचाने पर पत्थर फेंक भागे

The thieves broke the locks of the houses, ran away throwing stones at one place | चोरों ने सूने मकानों के ताले तोड़े, एक जगह शोर मचाने पर पत्थर फेंक भागे


रतलाम21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर की 2 कॉलोनियों में शनिवार रात चोरों ने सूने मकानों के ताले चटका दिए। दोनों जगह अंदर घुसे और लॉकर व अलमारी तोड़ने के प्रयास किए लेकिन चोरी नहीं कर पाए। सांवरिया कॉलोनी में तो किरायेदार द्वारा शोर मचाने पर चोरों ने पत्थर मारे और फिर पुलिस पहुंचने से पहले ही मौके से भाग गए। सांवरिया कॉलोनी में किराये से रहने वाले अर्जुन धनगर निवासी गरोठ पब्लिकेशन कंपनी में सर्विस करते हैं। वे नवरात्रि शुरू होने के बाद पूजा-पाठ के लिए परिवार समेत घर चले गए थे। यहां ताले लगे थे। शनिवार रात करीब 12.30 से 1 बजे के बीच तीन-चार बदमाश इनके घर पहुंचे। चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी व लॉकर का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन खटपट की आवाज सुनकर इसी भवन में ऊपरी माले के किरायेदार सुशीला सिंह की नींद खुल गई और उन्होंने आवाज दी कि कौन है। वे सीढ़ियों से नीचे उतरने के लिए गईं लेकिन वहां का दरवाजा बदमाशों ने पहले ही बंद कर दिया था। फिर उन्होंने गैलरी में आकर आवाज दी और शोर मचाया तो चोर निकलकर भागे तथा जाते-जाते पत्थर फेंके। इससे एक पत्थर से सुशीला सिंह को मामूली चोट भी आई। सूचना पर सिटी थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। रविवार दिन में अर्जुन धनगर ने लौटकर जांच-पड़ताल की तो कुछ चोरी नहीं गया। इधर भारत कॉलोनी में भी एक सूने मकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए।



Source link