VHP did arms worship on Navratri | विहिप ने नवरात्र पर किया शस्त्र पूजन

VHP did arms worship on Navratri | विहिप ने नवरात्र पर किया शस्त्र पूजन


अशोकनगर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • विहिप पदाधिकारियों ने कहा वह विजयादशमी पर घरों में करें शस्त्र पूजन

विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्र के पर रविवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया है। स्थानीय पेट्रोल पम्प स्थित झांकी पांडाल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप इन गुना विभाग मंत्री सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुना विभाग प्रमुख श्री शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से विजय दशमी पर अपने-अपने घर पर शस्त्र पूजन करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक हिन्दू को शास्त्र और शस्त्र पूजन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। यह हमारी पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने धर्मों रक्षति रक्षितः के माध्यम से बताया कि धर्म की रक्षा करने वालो की धर्म स्वयं रक्षा करता है। विधानसभा उपचुनाव 2020 के चलते शहर में आचार संहिता लगी होने के कारण शस्त्र पूजन कार्यक्रम में इस बार कार्यकर्ता सिर्फ दंड लेकर शामिल हुए। इस दौरान दंड का ही पूजन किया गया।
धर्म की रक्षा के लिए ही मां शक्ति ने शस्त्र धारण किए
मां आदि शक्ति ने नवरात्रि में शुंभ निशुम्भ, रक्तबीज, मधु, केवट और महिषासुर जैसे राक्षसों का वध किया था। जब से ही हम नवरात्रि पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए ही मां शक्ति ने शस्त्र धारण किये थे। इस मौके पर कैलाश साहू, मुन्नालाल यादव, सुखलाल सकरोदिया, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश रघुवंशी, रामकृष्ण रघुवंशी, देवेश ओझा, अरविंद सिंह, लल्ली राम कुशवाह एवं सोनू सहित कई विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ता व झांकी समिति सदस्य उपस्थित रहे।



Source link