Children put out a rally message to increase voting percentage | बच्चों ने रैली निकाल कर दिया वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने का संदेश

Children put out a rally message to increase voting percentage | बच्चों ने रैली निकाल कर दिया वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने का संदेश


ब्यावरा8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर थाने के पीछे संचालित सामाजिक संस्था खुशियों के ओटले द्वारा ब्यावरा विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके लिए ओटले के बच्चों द्वारा शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। ये रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई गुना बायपास स्थित होटल रेडिएंट जायका पहुंची। यहां रैली में बच्चों द्वारा लोगों को वोट डालने ओर अपने अधिकारों को उपयोग करने की नारों के माध्यम से प्रेरणा देते जा रहे थे। वहीं नवरात्रि के समापन पर करीब 150 गरीब, असहाय बच्चों को उनकी पसंद का भोजन कराया गया।

ओटला संचालक सुरजीतसिंह अजमानी ने बताया जनसहयोग से इस साल भी शारदीय नवरात्रि के समापन पर भोजन कराया गया। इस मौके पर सिख समाज के कोषाध्यक्ष संतोखसिंह, दिनेश शर्मा, हरिनारायण साहू ,संजय सोनी, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह सिलावट, हार्दिक नामदेव, कपिल सोनी, नंदनी कुशवाह, शुभी मंगल, अनीता कौर, आरती विश्वकर्मा, सुनीता अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विनोद धनगर, दौलतराम यादव, कंवरलाल यादव, एहसान हाशमी, मुकेश योगी, इसरत खान, ओटला सचिव रवि साहू सहित बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे।



Source link