केकेआर के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाने के बाद मंदीप सिंह (फोटो- KXIP)
IPL 2020 : मनदीप ने अपना अर्धशतक पूरा होने के बाद नम आंखों से आसमान की ओर देखा. उनकी और क्रिस गेल के धमाकेदार अर्धशतक से पंजाब ने यह मैच आठ विकेट से जीता.
नम हो गई आंखें
मैच के बाद उन्होंने कहा ,‘यह बहुत खास पारी है. मेरे पिता हमेशा कहते थे कि मुझे नॉटआउट रहना चाहिये. यह पारी उनके लिये है. मैं शतक या दोहरा शतक भी बना लूं तो वह पूछते थे कि मैं आउट क्यों हुआ.’
Mandy paaji looks up, a tribute to his father 🙌
WHAT. A. KNOCK. 👏#SaddaPunjab #IPL2020 #KXIP #KKRvKXIP pic.twitter.com/QcZYvCkBcm— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) October 26, 2020
क्या बोले शानदार पारी पर
उन्होंने अपनी पारी के बारे में कहा ,‘मेरा काम तेजी से रन बनाने का था लेकिन मैं उसमें सहज नहीं था. मैने राहुल से कहा कि क्या मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकता हूं और मैच को फिनिश करा दूंगा. उसने मेरा साथ दिया और खुद आक्रामक खेला.’
गेल के साथ साझेदारी
क्रिस गेल ने भी 29 गेंद में 51 रन बनाये. मनदीप ने कहा ,‘मैने क्रिस से कहा कि उन्हें कभी रिटायर नहीं होना चाहिये. वह यूनिवर्सल बॉस हैं. उनके जैसा कोई नहीं.’
हार के बाद ऑयन मोर्गन ने क्या कहा?
केकेआर के कप्तान ऑयन मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम को शुरूआती विकेट जल्दी गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा. उन्होंने कहा ,‘‘ जल्दी विकेट गंवाने पर शारजाह में जवाबी हमला जरूरी है। हम अच्छी साझेदारियां नहीं बना सके. हमें 185 या 190 रन बनाने चाहिये थे.लेकिन हम विकेट गंवाते रहे. हमें बाकी दो मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’