Sachin Pilot Madhya Pradesh Shivpuri By Election Rally Update; Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chouhan | सचिन पायलट ने दो सभाओं में सिंधिया का नाम नहीं लिया, केंद्र सरकार को कोसते रहे; तीन सभाएं बाकी

Sachin Pilot Madhya Pradesh Shivpuri By Election Rally Update; Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chouhan | सचिन पायलट ने दो सभाओं में सिंधिया का नाम नहीं लिया, केंद्र सरकार को कोसते रहे; तीन सभाएं बाकी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Sachin Pilot Madhya Pradesh Shivpuri By Election Rally Update; Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chouhan

भोपाल/ग्वालियर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सचिन पायलट ने शिवपुरी की करैरा और पोहरी से कैंपेन की शुरुआत की, यहां पर उन्होंने अपने दोस्त सिंधिया का नाम नहीं लिया।

  • ग्वालियर-चंबल में दो दिन में 9 चुनावी सभाएं करेंगे, सिंधिया के प्रभाव वाली हैं सभी सीटें
  • कांग्रेस यहां पर सेंध लगाने की कोशिश में जुट गई है, इसलिए दो दिन तक कैंपेन करेंगे पायलट

ज्योतिरादित्य सिंधिया के दोस्त सचिन पायलट ग्वालियर-चंबल में धुआंधार कैंपेन शुरू कर दी है। वह दो दिन में ग्वालियर-चंबल की 9 सीटों पर चुनावी सभाएं करेंगे। ये सभी सीटें सिंधिया के प्रभाव वाली हैं।पायलट ने शिवपुरी की दो सीटों करैरा और पोहरी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली से कैंपेन की शुरुआत की। दोनों सभाओं में उन्होंने सिंधिया का नाम नहीं लिया। उन्होंने न सिंधिया की तारीफ की और न ही बुराई। अपने भाषण में एक बार उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया। इसके बाद वह केंद्र सरकार को कोसते रहे। हालांकि उन्होंने यहां पर जनता से पूछा कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव क्यों हो रहे हैं, ये आप लोग जानते हैं।

सचिन पायलट ने कहा- ‘आज हम सब आपके बीच वोट मांगने आए हैं। उपचुनाव हो रहे हैं क्यों हो रहे हैं। किस वजह से हो रहे हैं। उसके बारे में शुक्ला जी ने अच्छे से बताया है।’ पायलट ने कहा कि ‘हम पड़ोस के राज्य के हैं, राजस्थान में संघर्ष किया और भाजपा की सरकार को उखाड़कर कर फेंक दिया। आपके प्यार और आशीर्वाद से यहां पर भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।’

आचार्य प्रमोद कृष्णन के साथ करैरा की सभा में सचिन पायलट।

आचार्य प्रमोद कृष्णन के साथ करैरा की सभा में सचिन पायलट।

सचिन पायलट ने शिवराज और केंद्र सरकार को कोसा
‘पौने दो साल पहले भाजपा की सरकार को आप लोगों ने विदाई की और कांग्रेस की सरकार बनाई। बहुत लंबे समय तक चौहान साहब मुख्यमंत्री रहे। वह भाषण देने में कम नहीं हैं। मध्य प्रदेश की जनता ने बार-बार उन्हें आशीर्वाद दिया, उसका सम्मान करते हैं। लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। उसको सलाम करना पड़ता है। लेकिन आज सत्ता में रहते समय उसके बाद सत्ता में रहते समय आपकी सोच क्या है, काम क्या किया। नारे क्या दिए और क्या काम किया। ये दिख जाता है। लोकतंत्र की खूबसूरती ये है, चाहे कोई भी हो। अंत में पांच साल तक शीश झुकाना होगा, झुकना पड़ता है। नाक रगड़नी पड़ती है।’

आज यहां पर सभाएं

  • 11.45 बजे शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के नरवर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
  • 1.35 बजे शिवपुरी में ही पोहरी विधानसभा के सतनबाड़ा में चुनावी सभा।
  • दोपहर 3.20 बजे मुरैना जिले की जौरा विधानसभा के कैलारस में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगेे।
  • शाम 05 बजे ग्वालियर एवं सायं 6 बजे ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा लेंगे।

28 को पायलट की यहां पर रैलियां

  • 11.25 बजे मुरैना पहुंचेंगे और रन चोली में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा होगी।
  • दोपहर 1 बजे भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में जनसभा करेंगे।
  • दोपहर 2.20 बजे गोहद विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा।
  • अपरान्ह 3.45 बजे ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद बुधवार को ही 6 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे।



Source link