रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली (फाइल फोटो )
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने के कुछ घंटे बाद ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने नेट्स में अभ्यास करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का वीडियो और फोटो शेयर की थी
- News18Hindi
- Last Updated:
October 28, 2020, 10:46 AM IST
जब बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, तब कहा गया था कि मेडिकल टीम रोहित और इशांत शर्मा की चोट पर नजर रखेंगी. हालांकि बोर्ड और चयनकर्ता उस समय हैरान रह गए, जब मुंबई इंडियंस ने टीम इंडिया का ऐलान होने के कुछ घंटे बाद ही नेट्स में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी अभ्यास की तस्वीरें शेयर की. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार चयन समिति को लग रहा था कि रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट होने के लिए आईपीएल (IPL 2020) मैच नहीं खेलेंगे. टीम इंडिया ऑस्टेलिया के खिलाफ पहला मैच 27 नवंबर को खेलेगी.
आराम की दी थी सलाह
नितिन पटेल ने रोहित की चोट को लेकर दो विशेषज्ञ डॉक्टर्स से भी चर्चा की थी और दोनों ने उन्हें और तीन सप्ताह आराम की सलाह दी थी. मेडिकल रिपोर्ट चयन समिति को सौंपी गई. पांच सदस्यीय चयन समिति ने पटेल की सलाह मानी और दल में रोहित का नाम शामिल नहीं किया. एक बीसीसीआई अधिकारी के अनुसार पटेल हर एक खिलाड़ी की फिटनेस रिपोर्ट देते हैं, जहां फिजियो जानकारी देते हैं कि कौन सा खिलाड़ी फिट है और कौन नहीं.यह भी पढ़ें :
IPL 2020: ऋद्धिमान साहा के तूफान के बाद बुझे-बुझे नजर आए ऋषभ पंत, खेली टुक-टुक पारी
IPL 2020: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी MI और RCB, रोहित की चोट मुंबई के लिए चिंता
चयनकर्ताओं को जानकारी दी गई थी रोहित चोट के चलते उपलब्ध नहीं होंगे. हालांकि इसके बाद मुंबई इंडियंस की फोटो और वीडियो से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया. यही नहीं सुनील गावस्कर ने भी सवाल उठाए कि अगर वह नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं, तब मुझे नहीं पता कि यह किस तरह की चोट है. मुझे लगता है कि थोड़ी पारदर्शिता होनी चाहिए. बीसीसीआई को उम्मीद है कि रोहित जल्दी से ठीक होंगे और टीम से जुड़ सकते हैं और आईपीएल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया के लिए यात्रा कर सकते हैं.