- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- An Attempt To Rob The Bookkeeper By Putting Chili On The Overbridge, The Fellow Escaped By Running The Bike
रतलामएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
- डेढ़ साल पहले भी हो चुकी है वारदात
मंडी व्यापारी के मुनीम के साथ प्रताप नगर ओवरब्रिज पर बाइक पर आए बदमाशों ने मुनीम की आंखों में मिर्च डाली और थैली छिनने का प्रयास किया तो साथी ने बाइक दौड़ा दी। डेढ़ साल पहले भी मुनीम के साथ वारदात हुई थी। घटना के बाद व्यापारियों ने मंडी में ही भुगतान की व्यवस्था करने को कहा है। घटना राज ट्रेडर्स के मुनीम शुभम जैन के साथ हुई। मुनीम अपने साथी कीर्ति के साथ मंगलवार को किसानों को भुगतान करने के लिए एचडीएफसी बैंक से रुपए निकालकर महू रोड की अनाज मंडी आ रहा था तभी दोपहर 2.30 बजे ओवरब्रिज पर बाइक पर आए बदमाश ने लूटने के लिए मुनीम की आंखों में मिर्ची फेंकी, तभी कीर्ति ने वाहन दौड़ा लिया। इससे बदमाश भाग निकले। इसके बाद गाड़ी भगा सीधे अनाज मंडी में आए। यहां घटना की जानकारी दी। इस पर व्यापारियों ने आंखों को पानी से धुलवाया। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने मंडी में भुगतान की व्यवस्था की मांग की है। पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन ने बताया मंडी परिसर में बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच है। लेकिन यहां व्यापारियों को रुपए नहीं मिलते हैं। ऐसे में व्यापारियों को बाहर की ब्रांचों से रुपए लाने पड़ते हैं। बैंकें मंडी से दो से तीन किमी दूर है। रुपए लाने में खतरा रहता है। ऐसे में मंडी में ब्रांच खोली जाए।