रतलामएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
जिले में कोरोना से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को शक्तिनगर के बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। अक्टूबर के 27 दिन में 15 लोग दम तोड़ चुके हैं। शक्ति नगर निवासी साजिद पिता शब्बीर (64) ने 25 अक्टूबर को दम तोड़ दिया था। उनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव मिली। ये जिले में कोरोना से 55 वीं मौत है। सितंबर में 20 लोगों ने दम तोड़ा था।
5 नए पॉजिटिव : मंगलवार को 5 नए पॉजिटिव सामने आए। नए संक्रमितों में नजरबाग बैंक कॉलोनी के 60 वर्षीय पुरुष, ईश्वर नगर की 50 वर्षीय महिला, जैन कॉलोनी के 63 वर्षीय पुरुष, राजबाग कॉलोनी की 35 वर्षीय महिला, ग्राम उमरन की 20 वर्षीय युवती शामिल है। अब कुल संक्रमित 2243 हो गए हैं।