More focus on farmers; BJP said – people of the state will get corona vaccine for free | भाजपा के संकल्प पत्र में सिंधिया की फोटो नहीं; किसानों पर ज्यादा फोकस, फ्री कोरोना वैक्सीन का भी वादा

More focus on farmers; BJP said – people of the state will get corona vaccine for free | भाजपा के संकल्प पत्र में सिंधिया की फोटो नहीं; किसानों पर ज्यादा फोकस, फ्री कोरोना वैक्सीन का भी वादा


भोपाल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मलहरा में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और गोपाल भार्गव के साथ भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया।

  • उपचुनाव से 5 दिन पहले भाजपा ने 28 सीटों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया
  • कांग्रेस का आरोप- वैक्सीन आई नहीं और भाजपा उसे बांटने की बात कर रही है

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत बड़े नेताओं ने विधानसभा स्तर पर अलग-अलग यह संकल्प पत्र जारी किया है।

संकल्प पत्र का फोकस किसानों पर है। साथ ही भाजपा ने इसमें प्रदेश के लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाने की बात भी दोहराई है। संकल्प पत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो नहीं है।

‘प्रदेश के लिए हमारे संकल्प’ के तहत किए गए इस वायदे में लिखा गया है- ‘प्रदेश सरकार कोरोना की विषम परिस्थितियों का मुकाबला कर रही है और वह यह वादा करती है कि प्रदेश की जनता को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।’

संकल्प पत्र में किसानों के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों और योजनाओं का जिक्र भी किया गया है। इसके अलावा स्थानीय मुद्दों को लेकर अलग से एक कॉलम बनाया गया है, जिसमें विधानसभा स्तर पर विकास के स्थानीय मुद्दों की जानकारी दी गई है।

संकल्प पत्र पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
संकल्प पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा किए जाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि अभी वैक्सीन आई भी नहीं है और भाजपा उसे बांटने की बात कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कोरोना जैसी बीमारी का भी राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस भी भाजपा के संकल्प पत्र से पहले उपचुनाव के लिए अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है।

भाजपा के संकल्प पत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर गायब है। इस पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

भाजपा के संकल्प पत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर गायब है। इस पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र- बोले- 7 महीने में 17 घोटाले
कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र के जवाब में आरोप पत्र जारी किया है। बुधवार को भोपाल में PCC दफ्तर में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, अजय सिंह और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्लोगन दिया- ‘शिवराज सरकार आई, नए घोटाले लाई’।

कांग्रेस नेताओं ने कहा- शिवराज सरकार ने सात महीने में 17 घोटाले किए हैं। इसमें आटा चोरी घोटाला, त्रिकूट चूर्ण घोटाला, शराब MRP घोटाला, तबादला उद्योग घोटाला, शासकीय खरीदी में घोटाला, फर्जी बिजली बिल घोटाला, PPE किट घोटाला, मध्यान्ह भोजन घोटाला, प्रधानमंत्री सम्मान निधि घोटाला, सौभाग्य योजना, चावल घोटाला समेत पुराने घोटालों का जिक्र भी किया है। इसमें डंपर कांड, व्यापमं कांड, होशंगाबाद रेत घोटाला आदि भी शामिल है।

भाजपा के संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदु

  • संकल्प पत्र में प्रदेश के नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया गया है।
  • फसल बीमा योजना के साल 2018 और 2019 के 31 लाख किसानों के 6675 करोड़ रुपए, जिसका भुगतान कमलनाथ सरकार ने रोक रखा था, उसे शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री बनते ही जारी किया।
  • भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में किसानों को 0% ब्याज पर ऋण की योजना फिर से शुरू की है।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लगभग 45 लाख हितग्राहियों के खातों में 1988 करोड़ रुपए की पेंशन राशि भेजी।
  • प्रदेश सरकार ने कमलनाथ सरकार में बंद हो गई संबल योजना आते ही शुरू किया है।
  • नई किसान सम्मान निधि में प्रदेश की ओर से 4000 रुपए जोड़कर इसे 10 हजार करने का फैसला शिवराज सरकार ने किया, 77 लाख किसानों को फायदा मिला।
  • मध्य प्रदेश के राशन कार्ड वाले 37 लाख गरीब परिवारों को खाद्यान्न पर्ची देकर नियमित राशन दिया जाना शुरू किया गया है।
  • चंबल के बीहड़ में 6000 करोड़ रुपए की लागत से 310 किलोमीटर लंबे चंबल प्रोग्रेस-वे का निर्माण शुरू कराया।



Source link