The dog suddenly attacked the young man going home | घर जा रहे युवक पर कुत्ते ने अचानक किया हमला

The dog suddenly attacked the young man going home | घर जा रहे युवक पर कुत्ते ने अचानक किया हमला


खंडवा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कुत्ते ने घर जा रहे युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कुत्ते ने युवक को चेहरे पर काट लिया। घटना इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र की है। भरत पनवासी मंगलवार सुबह पैदल घर जा रहा था। रास्ते में कुत्तों का झुंड बैठा था। इसमें से एक कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और चेहरे पर काट लिया। कई जगह नाखून भी मारे। शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे तो कुत्ते ने उसे छोड़ दिया। भरत ने बताया कॉलोनी में कुत्तों के कारण लोग परेशान हैं। रात के समय बाइक से गुजरने पर कुत्ते भौंकते हुए पीछे दौड़ते हैं।



Source link