रतलामएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
शहर में इस साल ठंड ने जल्दी दस्तक दे दी है। मंगलवार को रात का पारा 16 डिग्री के करीब पहुंच गया। जबकि, 2019 में नवंबर को तापमान 16 डिग्री के करीब पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में अभी कमी के आसार बने हुए हैं। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान अक्टूबर में सबसे कम था। इधर, पिछले साल 17 नवंबर को तापमान 16.6 डिग्री रहा था। रात के तापमान में लगातार कमी हो रही है। सोमवार के मुकाबले रात के तापमान में 0.6 डिग्री की कमी हो गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि हवा का रुख उत्तरी व उत्तरी-पश्चिमी होने के कारण तापमान में कमी हो रही है। ऐसा ही मौसम अक्टूबर आखिरी तक रहने के आसार हैं। सुबह व शाम को ठंडक होगी। नवंबर के पहले सप्ताह से दिन के तापमान में भी कमी हो सकती है।
कम हो रहा रात का तापक्रम
दिनांक अधि. न्यू.
23 अक्टूबर 34.0 19.2
24 अक्टूबर 33.6 17.6
25 अक्टूबर 33.2 17.9
26 अक्टूबर 33.2 17.2
27 अक्टूबर 33.5 16.6