Union Minister Narendra Singh Tomar campaigned in Sanveer Vidhan Sabha | केंद्रीय मंत्री तोमर बोले – यदि पाकिस्तान ने हरकत की तो मोदी उसको औकात दिखाने का काम करेंगे

Union Minister Narendra Singh Tomar campaigned in Sanveer Vidhan Sabha | केंद्रीय मंत्री तोमर बोले – यदि पाकिस्तान ने हरकत की तो मोदी उसको औकात दिखाने का काम करेंगे


इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • तोमर ने कहा कि आपका एक वोट तुलसी भाई के साथ मोदी की भी ताकत बढ़ाएगा

सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए धरमपुरी में आम सभा को संबोधित केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि सुधार बिल लोकसभा में पास किया। इसका दावा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया था। मगर अब वही विरोध कर रही है। आपका एक वोट एक तरफ़ तुलसी भाई को विधायक बनाएगा। यही वोट मेरी ताकत भी बढ़ाएगा। वही वोट ज्योतिरादित्य सिंधिया का सम्मान भी बढ़ाएगा। यही वोट शिवराज की सरकार को स्थायी बनाएगा। यही वोट पीएम नरेंद्र मोदी को भी मजबूत करेगा। 500 साल से राम मंदिर विवाद चल था था, किसी की हिम्मत नहीं थी कि निर्णय कर पाए। मोदी-योगी की ताक़त ने राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया। पाकिस्तान का कोई आतंकी भारत में एक किमी अंदर आकर भी घटना करता है तो हमारे सैनिक पाकिस्तान में ढाई सौ किमी घुसकर वार करता है।

आपका एक वोट मोदी जी को इतना मजबूत करेगा कि पाकिस्तान के हरकत करने पर मोदी उसको औकात बताने का काम करेंगे। यह चुनाव प्रदेश की दिशा और दशा बदलने वाला चुनाव है। तुलसी जीतेंगे तो हर कार्यकर्ता चुनाव जीतेगा। तुलसी ने इस्तीफा कांग्रेस की बेमानी के कारण दिया। धोखे के खिलाफ दिया। साढ़े तीन साल की विधायकी बची हुई थी, लेकिन उन्हें मालूम था कि पद छोड़ना जरूरी है। क्योंकि कमलनाथ के नेतृत्व में वे काम नहीं कर पाते। इसलिए उन्होंने पद छोड़ा। मगर आज तुलसी भाई की मेहरबानी हो गई औऱ शिवराज सीएम बन गए। ये चुनाव सीएम बनाने के लिए नहीं बल्कि उन्हें साढ़े तीन साल तक और सीएम बनाए रखने के लिए है। कमलनाथ जी तो फर्जी कर्ज माफी प्रमाण पत्र बांट गए। मगर अब बैंक डूबने की कगार पर है।

तोमर बोले- कमलनाथ ने कहा कि शिवराज झूठ बोलते हैं। मैं कमलनाथ से कहना चाहता हूं। कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर होता है। इंदिरा ने कहा वोट दो गरीबी हटा दूंगी। हटी क्या? राजीव ने कहा था कि हर एक घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दूंगा। ऐसा हुआ क्या?कमलनाथ ने कहा कि कर्ज माफ कर दूंगा। किया क्या? राहुल जी ने कहा था कि 10 दिन में कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। बदला क्या? जबकि शिवराज जी ने जो कहा वह किया।

प्रदेश में कांग्रेस का जहाज़ डूब रहा, सब छोड़कर यहां आ रहे हैं

इधर, मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस जा जहाज़ डूब रहा है। लोग उस जहाज़ से उतरकर भाजपा में आ रहे हैं। हम सारी 28 सीटें जीतेंगे। कृषि सुधार बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास किया है। कांग्रेस ख़ुद घोषणा पत्र में कह चुकी है। लेकिन अब उसका अब उसका विरोध समझ से परे हैं। प्याज की कीमत जल्द स्थित होगी। राहुल गांधी द्वारा झूठ के मामले में भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि वे बताएं कि उनके परिवार में किसने कभी सच बोला? कांग्रेस द्वारा घोटालों के आरोप पर कहा कांग्रेस कौन होती है? कोई प्रमाण हो तो बताओ।



Source link