भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
- राजधानी में बागसेवनिया क्षेत्र की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज किया
- आरोपी भिंड निवासी, पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू की
राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी कई दिनों से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। आरोपी पीड़ित युवक के यहां पर किराएदार के रूप में रह चुका था। बताया जा रहा है कि दोनों पहले दोस्त भी थे।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अप्राकृतिक कृत्य मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी भिंड का रहने वाला है जिसका नाम अमर जैन बताया जा रहा है उसने पीड़ित के इच्छा विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित ने बताया कि एक दिन उसकी तबियत खराब थी, जिससे वह सो रहा था। इस दौरान आरोपी आया और उसने पीड़ित के साथ नींद में अप्राकृतिक कृत्य किया। जब वह उसके साथ गलत काम कर रहा था तो उसकी नींद खुल गई।
पीड़ित ने आरोपी का विरोध किया तो उसने वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी दी। घटना दिसंबर 2019 की है, इसके बाद उसने फिर से फरवरी 2020 में वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक कृत्य किया। उसने विरोध किया तो उसने फिर वही धमकी देकर चला गया। पीड़ित ने घटना अपने अन्य दोस्तों को बताई। उसके दोस्तों ने उसे पुलिस में रिपोर्ट करने की सलाह दी। इसके बाद पीड़ित ने बागसेवनिया थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अमर जैन की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी अमर जैन 2015 में फरियादी के यहां बागसेवनिया में किरायेदार के रूप में रह रहा था 2016 के दिसंबर तक वह फरियादी के यहां रहता था, जिससे दोनों इन दोनों के बीच मित्रता थी। वहीं 2019 में उसने मौका पाकर पीड़ित के साथ कुकृत्य किया और उसका वीडियो बनाकर लगातार उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम देता रहा।