धार3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
काेराेनाकाल में हाे रहे बदनावर विधानसभा उपचुनाव में मतदानकर्मियाें के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 3 नवंबर काे मतदान हाेंगे। इससे पहले 2 अक्टूबर काे चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियाें काे कोरोना से बचाव की जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। भारत निर्वाचन आयाेग ने यह सामग्री जिला प्रशासन काे उपलब्ध करा दी है। जाे बदनावर स्थित वितरण केंद्र पहुंचा दी गई है।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आलाेककुमारसिंह ने बताया बचाव सामग्री में 1660 लीटर सैनिटाइजर, 6366 थर्मल शिल्ड, 295 बायाेमेडिकल बीन, डेढ़ लाख थ्री लेयर मास्क, 33 हजार 501 एन-95 मास्क, डेढ़ लाख पाॅलिथीन ग्लब्स (सीधे हाथ के लिए), 65 हजार 632 रबर ग्लब्स (दोनों हाथ के लिए) व 340 साबुन उपलब्ध कराए गए हैं। आयाेग द्वारा थर्मल स्कैनर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जाे जिला प्रशासन काे मिलते ही बदनावर पहुंचा दिए जाएंगे।
2 काे बांटेंगे मतदान सामग्री
उपचुनाव के लिए शासकीय काॅलेज बदनावर वितरण केंद्र से मतदान दलाें काे 2 नंवबर काे मतदान सामग्री बांटी जाएगी। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आलाेक कुमार सिंह ने वितरण केंद्र पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
दामले नोडल अधिकारी बने
बदनावर उपचुनाव मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आलाेक कुमार सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के विक्रांत दामले काे नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।