अपने ‘खास’ प्रत्‍याशी की जीत के लिए सिंधिया ने झोंकी ताकत, 13 दिन में तीसरी बार पहुंचे सांवरे

अपने ‘खास’ प्रत्‍याशी की जीत के लिए सिंधिया ने झोंकी ताकत, 13 दिन में तीसरी बार पहुंचे सांवरे


बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्या सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा. (फाइल फोटो)

MP By-Election: मध्‍य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा (BJP) और कांग्रेस के बीच जोरादार टक्‍कर देखने को मिल रही है. जबकि हाई-प्रोफाइल सीट सांवरे को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

इंदौर. मध्‍य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (MP By-Election) हो रहा है, जिसमें इंदौर का सांवेर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है. इस सीट पर कांग्रेस ने प्रेमचंद गुड्डू और भाजपा ने तुलसीराम सिलावट (Tulsiram Silawat) को मैदान में उतारा है. यही वजह है कि यह सीट उपचुनाव में हाई-प्रोफाइल मानी जा रही है. जबकि भाजपा के राज्‍यसभा सांसद और दिग्‍गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपने खास माने जाने वाले सिलावट के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वह 13 दिन में तीसरी बार सांवरे की जनता से भाजपा उम्‍मीदवार के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे हैं. आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश की राजनीति में सिलावट को सिंधिया को कट्टर समर्थक और नजदीकी माना जाता है.

13 दिन में तीसरी बार जनता के सामने महाराज
उपचुनाव में भाजपा के लिए सांवेर सीट सबसे अहम बन गई है और इसी वजह से यहां लगातार बड़े नेताओं की सभाएं हो रही हैं. आज एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्‍यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांवेर डकाच्या में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उनकी तुलसीराम सिलावट के पक्ष में ये तीसरी सभा थी. इस दौरान सिंधिया के निशाने पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी रही. उपचुनाव की घोषणा के बाद सिंधिया अपने करीबी की जीत पक्की करने लगातार दौरे कर रहे हैं. वह 13 दिन में तीसरी बार सांवेर पहुंचे हैं. इससे पहले 27 अक्टूबर को चंद्रवतीगंज और 18 अक्टूबर को उन्होंने कंपेल में जनसभा को संबोधित किया था.

शिवराज ने भी सिलावट के लिए लगाया दमइसके पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 सितंबर को सीएम शिवराज के साथ सांवेर आए थे जिसमें उन्होंने 24 करोड़ की नर्मदा सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया था. यही नहीं, आज सीएम शिवराज सिंह भी सांवेर में करीब 3 घंटे का लम्बा रोड करेंगे जिससे बीजेपी के पक्ष में माहौल बन सके.





Source link