मारुति सुजुकी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) को दूसरी तिमाही में कंपनी को 1371.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है.
दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 18,745 करोड़ रुपए रही है. इसके 19,109 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था. बता दें कि बता दें कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 16,985 करोड़ रुपए रही थी.
ये भी पढ़ें- 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर: सिंगल चार्ज में कर सकेंगे 100 किमी से ज्यादा का सफर तय, जानिए कीमत के बारे में…
दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का EBITDA करोड़ रुपए रहा है. इसके 2100 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था. इस अवधि में कंपनी की EBITDA मार्जिन 10.3 फीसदी पर रही है. इसके 11 फीसदी पर रहने का अनुमान था.दूसरी तिमाही में कंपनी की अन्य आय पिछले साल की दूसरी तिमाही के 920 करोड़ से घटकर 603 करोड़ रुपए रही है. दूसरी तिमाही में कंपनी की टैक्स खर्च पिछले साल की दूसरी तिमाही के 213.4 करोड़ से बढ़कर 376.2 करोड़ रुपए रहा है.
ये भी पढ़ें- अब आपकी कार कुछ ही मिनटों में हो जाएगी फुल चार्ज, MG मोटर और Tata ने शुरू किया Superfast EV चार्जिंग स्टेशन
जून तिमाही के मुकाबले कंपनी के नतीजों में शानदार सुधार देखने को मिला है. कोरोनावायरस संक्रमण के कारण दो दशक में पहली बार अप्रैल-जून तिमाही में मारुति को 249.9 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था.
नतीजों पर कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि कमोडिटी कीमत अनिश्चितता से मार्जिन प्रभावित हुआ है. सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है डिमांड में भी रिकवरी देखने को मिली है.