अबू धाबी: इंडियन प्रीमियर लीग के संस्करण 13 (IPL 13) के तहत बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गतविजेता मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) के बीच खेले गए मैच में आरसीबी को 5 विकेट से मात मिली है. इस हार के बाद बैंगलोर की टीम को इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
हांलाकि मुकाबला हारने के बावजूद अब भी आरसीबी अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं, एम आई के खिलाफ बैंगलोर की हार के 5 बड़े कारणों के बारे में.
विराट कोहली का फ्लॉप साबित होना
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को शुरुआत काफी अच्छी मिली. लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए और 9 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चलते बने.
That’s that from Match 48 as @mipaltan win by 5 wickets.@surya_14kumar with an unbeaten 79.
Scorecard – https://t.co/XWqNw97Zzc #Dream11IPL pic.twitter.com/ESHhCYRBik
— IndianPremierLeague (@IPL) October 28, 2020
बुमराह के एक ही ओवर में दो विकेट गंवाना
दरअसल इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे किए. लेकिन आरसीबी के लिए बुमराह उस समय ज्यादा घातक साबित हुए, जब उन्होंने पारी के 17वें ओवर में शिवम दुबे और सेट बल्लेबाज देवदत्त पडिकल को आउट कर दो विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: IPL 2020: MI vs RCB, मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से दी शिकस्त
डेथ ओवर्स में नहीं बने रन
गौरतलब है कि अच्छी शुरुआत के बाद एक वक्त ऐसा लग रहा था कि बैंगलोर की टीम आसानी से 180 रनों स्कोर बना लेगी. लेकिन डेथ ओवर्स में टीम की खराबी बल्लेबाजी ने लुटिया डूबो दी. जिसके तहत आरसीबी आखिरी 5 ओवर्स में मजह 35 रन बनाने के साथ 4 विकेट गंवा बैठी.
शुरुआत में नहीं मिला विकेट
164 रनों के डिफेंड करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शुरुआती ओवरों में मुंबई इंडियंस का विकेट हासिल नहीं हुआ. जिसकी वजह से एम आई के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़ लिए.
डेल स्टेन हुए महंगे साबित
बैंगलोर की टीम में मोइन अली की जगह शामिल हुए तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस मैच में बेहद महंगे साबित हुए. स्टेन ने मुंबई के सामने 4 ओवर में 10.8 के खर्चीले इकॉनमी रेट के साथ बिना विकेट हासिल किए 43 रन लुटा दिए.