इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवक की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू की थी।
- 18 सितंबर को विजश्री नगर निवासी शुभम सूर्यवंशी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी
एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले 24 साल के एक युवक की आत्महत्या में पुलिस ने दंपति को आरोपी बनाया है। परिजन ने बताया कि दंपति ने उसे इतना तंग कर दिया था कि उसने आत्महत्या कर ली थी।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को विजश्री नगर में रहने वाले शुभम सूर्यवंशी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का 13 सितंबर की रात को हरीश सूर्यवंशी और उसकी पत्नी मीना से झगड़ा हो गया था। इसके बाद दंपति ने युवक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट लिखवा दी थी। उसके बाद भी दंपति शुभम को धमका रहे थे। गालियां देते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने घर में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर जांच शुरू की थी।