Toyota ने गुवाहाटी में पहला रीजनल स्टॉकयार्ड लॉन्च किया, जल्द हो पाएगी डिलीवरी

Toyota ने गुवाहाटी में पहला रीजनल स्टॉकयार्ड लॉन्च किया, जल्द हो पाएगी डिलीवरी


टोयोटा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor/TKM) ने गुरुवार को गुवाहाटी में अपने पहले रीजनल स्टॉकयार्ड (Regional Stockyard) को शुरू करने की घोषणा की.

नई दिल्ली. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor/TKM) ने गुरुवार को गुवाहाटी में अपने पहले रीजनल स्टॉकयार्ड (Regional Stockyard) को शुरू करने की घोषणा की. इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों में डीलरों के लिए डिलीवरी टाइम को 13 दिनों से घटाकर अधिकतम दो दिनों तक करना है.

ऑटोमेकर ने एक बयान में बताया कि नया स्टॉकयार्ड से वितरण दक्षता में वृद्धि होगी. इन्वेंट्री लागत और टर्नअराउंड समय को कम करने में मदद मिलेगी. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एंड सर्विस) नवीन सोनी ने एक बयान में कहा, ”हम इस फेस्टिव सीजन में गुवाहाटी में अपने पहले रीजनल स्टॉकयार्ड के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुश हैं.”

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में मांग में वृद्धि हुई है. हमारे कस्टमर फर्स्ट दृष्टिकोण के अनुरूप, हम अपने ग्राहकों के लिए अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए इस क्षेत्र में अपनी सेल्स और सर्विस नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं.

सोनी ने कहा कि  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर बाजार की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डीलरशिप लेवल पर मैनपावर की क्षमता बढ़ा रहा है. पिछले दो सालों में, टोयोटा ने दो नए सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आउटलेट खोले हैं, जिनमें से एक अरुणाचल प्रदेश के नहार्लगुन में और दूसरा मणिपुर में इंफाल में है. कंपनी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में टीकेएम के 13 कस्टमर टच प्वाइंट हैं.





Source link