Two accused, who uploaded photos of a HOD, staff and students of DAVV, uploaded on fake Instagram page | डीएवीवी के एक एचओडी, स्टाफ और स्टूडेंट्स के फोटो एडिट कर फर्जी इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused, who uploaded photos of a HOD, staff and students of DAVV, uploaded on fake Instagram page | डीएवीवी के एक एचओडी, स्टाफ और स्टूडेंट्स के फोटो एडिट कर फर्जी इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Two Accused, Who Uploaded Photos Of A HOD, Staff And Students Of DAVV, Uploaded On Fake Instagram Page

इंदौर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्जी पेज बनाकर विभाग प्रमुख, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के फोटो को एडिट कर अपलोड किए थे।

  • पैमेंट नहीं मिलने पर की थी हरकत, आऱोपी भी आजीवन शिक्षण विभाग में तीन साल पहले पढ़ चुके हैं

राज्य साइबर सेल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आजीवन शिक्षण विभाग के प्रमुख, वहां के स्टाफ औऱ अन्य स्टूडेंट्स के फोटो एडिट कर फर्जी इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी भी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आजीवन शिक्षण विभाग के विभाग से ही वर्ष 2018 में स्नातक कर चुके हैं।

सायबर सेल एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया फरियादी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आजीवन शिक्षण विभाग के विभाग प्रमुख डॉ. भारती जोशी ने फर्जी इंस्टाग्राम पेज DAVVMEMES, DOLLL CONFESSION के संबंध में शिकायत की थी। जांच में तकनीकी जानकारियां निकाली गई। तब पता चला कि आऱोपी गौरव पिता राजा यादव निवासी 65 सी संगम नगर और अभिषेक पिता धनराज निवासी-62 मयूर नगर, मूसाखेड़ी हैं। इन्होंने भी इसी संस्थान से पढ़ाई की है। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने पिछले साल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ब्राउजर और पेम्पलेटस बनाये थे। इसका 22 हजार रुपए पेमेंट हुआ था, लेकिन विभाग प्रमुख ने यह पेमेंट नही दिया था। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने इसी नाम से फर्जी पेज बनाकर विभाग प्रमुख, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के फोटो को एडिट कर अपलोड किए थे।



Source link