IPL 2020: स्टोक्स की पत्नी को सैमुअल्स ने क्यों कहे अपशब्द
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने क्वारंटीन रहने को बेहद ही मुश्किल बताया था और उन्होंने कहा था कि वो अपने दुश्मन को भी इसमें नहीं रखना चाहेंगे, इसके बाद मार्लोन सैमुअल्स ने इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर की पत्नी पर बेहद घटिया कमेंट किए.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 30, 2020, 4:54 PM IST
सैमुअल्स का बयान दुखद- वॉन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सैमुअल्स की बेन स्टोक्स की पत्नी पर टिप्पणी को बेहद दुखद बताया. वॉन ने ट्विटर पर दोनों के बयानों का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘एक तरफ हम क्रिकेट से जातिवाद खत्म करना चाहते हैं, दूसरी ओर सैमुअल्स का बयान दुखद है. स्टोक्स के बयान को इतना तूल नहीं देना चाहिए था.’
दूसरी ओर शेन वॉर्न ने भी ट्वीट करते हुए लिखा की मार्लोन सैमुअल्स को मदद की जरूरत है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘काफी बुरे हालात हैं. सैमुअल्स को मदद की जरूरत है, उनका कोई दोस्त नहीं है और न ही वेस्टइंडीज टीम उन्हें पसंद करती है.’
This is appalling @marlonsamuels … we are trying to stamp out racism … !! A bit of banter by @benstokes38 should not lead to this … pic.twitter.com/QkdAAUKLWm
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) October 27, 2020
IPL 2020: वरुण चक्रवर्ती ने धोनी को फिर किया बेबस, लगातार दूसरे मैच में बोल्ड मारा
क्या है मामला?
बता दें बेन स्टोक्स ने आईपीएल से जुड़ने से पहले यूएई में क्वारंटाइन में रहने को बेहद मुश्किल करार दिया था. उन्होंने कहा था कि वो अपने दुश्मन को भी क्वारंटीन रखना पसंद नहीं करेंगे. स्टोक्स ने कहा था, ‘मैं नहीं चाहता कि कोई भी, यहां तक कि मेरे दुश्मन भी इसका अनुभव करें. मैंने इसे लेकर अपने भाई को भी मैसेज भेजा, जिसके बाद मेरे भाई ने मुझे मजाक में कहा था कि क्या आप मार्लोन सैमुअल्स के साथ भी ऐसा नहीं चाहोगे. मैंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं, उनके लिए भी नहीं. क्वारंटीन का अनुभव बेहद बुरा था.’ ये बात सैमुअल्स को गलत लगी और उन्होंने स्टोक्स की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की.