हुंडई Elite i20 5 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगी.
Hyundai Elite i20 दिवाली से पहले 5 नवंबर को लॉन्च (Launch) होगी. हुंडई ने Elite i20 को स्पोर्टी लुक दिया है. इसके लुक को देखकर फीचर्स और पावर (Features and power) का अंदाजा लगाया जा सकता है. वहीं कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 30, 2020, 8:42 AM IST
Hyundai Elite i20 के फीचर्स
कंपनी ने नई i20 हैचबैक को स्पोर्टी लुक दिया है. इसकी हैडलाइट प्रोजेक्टर हैडलैप्स के साथ स्लीक LED DRLs, त्रिकोणीय फॉग लैंप हाउसिंग के साथ शार्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और टेल लैंप्स के साथ-साथ रिफ्लेक्टर और क्रोम स्टिप शामिल हैं. कार का कैस्केड डिज़ाइन ‘फ्रंट ग्रिल इसको को स्पोर्टी लुक देता है. वहीं इसमें पीछे की ओर बेहतरीन वाइपर दिया है जो बारिश के मौसम में पीछे से आने वाले वाहनों को दिखाने में मददगार होगा.
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले मारुति इन मॉडल पर दे रही है आकर्षक ऑफर, जानिए सबकुछHyundai Elite i20 का इंटीरियर
हुंडई ने नई i20 का कैबिन International Spec Model के लेआउट से प्रेरित होकर बनाया है. कंपनी ने इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग सिस्टम, 17.77 सेमी की टंच स्क्रीन IPS डिस्प्ले और AVN सिस्टम के साथ दी है. वहीं बतौर सुरक्षा फीचर्स इसमें स्टैंडर्ड रूप से पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, ABS और EBD का विकल्प दिया जाएगा. Elite i20 को कंपनी 8 रंगों में उपलब्ध कराएगी.
Hyundai Elite i20 का इंजन
इंजन स्पेक्स की बात करें तो नई जेनरेशन हुंडई आई 20 में वेन्यू के समान ही पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, इसमें 83 hp की पावर और 113 Nm टॉर्क के साथ 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल होगा. इसके अलावा इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल का विकल्प भी दिया जाएगा. जो 120 hp की पावर और 172 Nm टॉर्क देने में सक्षम होगा. वहीं डीजल मॉडल में 1.5 लीटर इंजन का विकल्प दिया जाएगा. जो 100 hp की पावर और 240 Nm का टॉर्क देगा. ट्रांसमिशन विकल्पों में मैन्युअल ट्रांसमिशन, एक एएमटी, iMT और वैरिएंट के आधार पर 6 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक शामिल होगा.