IPL 2020: केकेआर की हार से गुस्से में हैं मेंटॉर डेविड हसी, कहा-अपनी हालत के खुद हैं जिम्मेदार

IPL 2020: केकेआर की हार से गुस्से में हैं मेंटॉर डेविड हसी, कहा-अपनी हालत के खुद हैं जिम्मेदार


कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई से मिली थी हार (फाइल फोटो )

केकेआर (KKR) के गेंदबाज 172 रन के स्कोर का बचाव करने में असफल रहे. चेन्नई ने गुरुवार को खेला गया यह मैच छह विकेट से जीता.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 30, 2020, 2:20 PM IST

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिये चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के हाथों हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल हो गयी है और उसके मेंटोर डेविड हसी (David Hussey) इससे खुश नहीं हैं.

केकेआर (KKR) के गेंदबाज 172 रन के स्कोर का बचाव करने में असफल रहे. चेन्नई ने गुरुवार को खेला गया यह मैच छह विकेट से जीता. इस परिणाम का मतलब है कि केकेआर 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर ही बना हुआ है. अब उसे लीग में अपना आखिरी मैच जीतने के साथ बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की दरकार रहेगी.

डेविड हसी ने खुद को माना हार का जिम्मेदार
हसी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अपनी इस स्थिति के लिये हम स्वयं जिम्मेदार हैं. हमने मैच गंवाये लेकिन अब भी प्रतियोगिता में हमारी उम्मीदें बनी हुई हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमें फिर से खुद को तैयार करके स्वच्छंद होकर क्रिकेट खेलनी चाहिए. कोई नहीं जानता कि क्या होगा. परिणाम हमारे अनुकूल जा सकते हैं और हम प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं.’IPL 2020: रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी की फैन हुई साक्षी धोनी, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

ऋतुराज और रायडु की हसी ने की तारीफ
हसी ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अच्छा खेल दिखाया तथा उन्होंने अंबाती रायडु और ऋतुराज गायकवाड़ की उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिये प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक हार मुश्किल होती है लेकिन चेन्नई को पूरा श्रेय जाता है. वे जीत के हकदार थे. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण किया और फिर लक्ष्य हासिल किया.’ हसी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि 175 अच्छा स्कोर था. चेन्नई को पूरा श्रेय जाता है. रायुडु और महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज (गायकवाड़) के बीच दूसरे विकेट की साझेदारी ने उनकी जीत में अहम भूमिका निभायी.’





Source link