देवास6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- जिनके मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड हैं उन्हें नहीं होगी दिक्कत
एक नवंबर से इंडेन गैस धारकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर मोबाइल पर बुक कराने का नंबर अब बदल जाएगा। अभी 9669124365 नंबर पर एसएमएस या वाट्सएप करके सिलेंडर बुक किया जाता था पर अब पूरे देशभर के इंडेन उपभोक्ताओं के लिए इंडियन आईल कारपोरेशन ने सिलेंडर बुकिंग करने का नया नंबर 7718955555 पूरे देशभर के उपभोक्ताओं के लिए जारी कर दिया है, जो एक नवंबर से अब इसी नंबर पर गैस टंकी की सेवा लेने के लिए उपयोग करना होगा।
अब पुराने नंबर पर बुकिंग की तो सेवाएं नहीं मिलेगी पहले हर सर्किल का नंबर अलग-अलग हुआ करता था पर अब पूरे देश में एक ही नंबर रहेगा।
इस नंबर पर एसएमएस काल या व्हाट्सएप कर बुक कर सकते हैं, जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पहले से एजेंसी पर रजिस्टर्ड हैं उनके लिए नए नंबर पर टंकी बुकिंग कराने का बताया जाएगा पर जिनका नंबर एजेंसी पर नहीं है, उनको अपना नंबर रजिस्टर्ड नहीं है7 उनको अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा। इसके बाद सप्ताह के सातों दिन टंकी बुकिंग कर सकते हैं।
नए उपभाेक्ताओं काे नंबर रजिस्टर्ड करवाना हाेगा
एबी रोड इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर मनोज हार्डिया ने बताया 1 नवंबर से अब नए मोबाइल नंबर 7718955555 पर बुकिंग की जाएगी, अब पुराने नंबर पर बुकिंग नहीं होगी जिनके मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड हैं, उनको समस्या नहीं आएगी नए उपभोक्ताओं को नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा।