- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 89 New Patients, Less Than 100 Patients In Indore, This Figure Came After About Three Months
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- इससे पहले 3 अगस्त को आए थे 89 मरीज, उसके बाद बढ़ते रहे
शहर में कोरोना मरीजों के कम होने का सुखद क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा और 89 नए मरीज सामने आए। इतने कम मरीज आखिरी बार 3 अगस्त को आए थे। तब भी मरीजों की संख्या 89 ही थी, यानी 88 दिन बाद ऐसा हुआ है। जब 100 से कम मरीज आए हैं। एक मरीज की मृत्यु हुई। एक्टिव मरीज अब 2829 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिव दर 2.17 फीसदी पर आ गई है।
उधर, कोरोना हाॅटस्पाॅट केरल से राहतभरी खबर है। वहां दूसरे दिन नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। शुक्रवार को वहां 7,828 लोग ठीक हुए, जबकि नए मरीजों की संख्या 6,638 रही। राज्य में अब तक 4,12,183 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में 24 घंटे में 5,891 नए मरीज मिले, जो किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। वहां अब तक 3.81 लाख संक्रमित हुए और 6,470 मौतें हो चुकी हैं।
नए संक्रमितों के मामले में हमारी बराबरी पर फ्रांस, अमेरिका में दोगुना
देश में कोरोना के खिलाफ जंग धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि 27वें दिन भी नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। शुक्रवार को 48,772 और मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 81,33,933 हो गया। जबकि 59,209 के ठीक होने के साथ रिकवरी 74,28,480 और रिकवरी रेट 91.32% हो गया। देश में अब सक्रिय मरीज 5,83,924 ही बचे हैं। नए मरीजों के मामले में अब फ्रांस भी भारत की बराबरी कर रहा है।
वहां कोरोना की इस लहर में गुरुवार को 47,637 मरीज मिले। इससे पहले वहां 40 हजार से कम मरीज मिल रहे थे। दूसरी तरफ, सबसे संक्रमित अमेरिका में अब भारत से दोगुने मरीज आ रहे हैं। वहां गुरुवार को भारत से करीब दोगुने यानी 91,530 मरीज मिले, जो एक दिन में दूसरे सबसे ज्यादा हैं।