उज्जैन में केरोसिन लेकर आत्मदाह करने एसपी ऑफिस पहुंचीं कुश्ती खिलाड़ी की मां

उज्जैन में केरोसिन लेकर आत्मदाह करने एसपी ऑफिस पहुंचीं कुश्ती खिलाड़ी की मां


उज्जैन22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एएसपी को मैडल दिखाती पीड़िता।

  • एएसपी ने समझाइश देकर बताया कि उनकी गायब बेटी दिल्ली में रिश्तेदार के घर पर है

दो दिन से गायब नाबालिग बेटी का पता नहीं चलने पर बदहवास मां शनिवार शाम को केरोसिन से भरी बोतल लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई। उसके आत्मदाह के प्रयास की खबर लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह आ गए। उन्होंने मां को समझाते हुए कहा उनकी बेटी का पता चल गया है। जल्दी वह उनके पास पहुंच जाएगी। पुलिस ने पीड़िता के बैग से केरोसिन से भरी एक बोतल जब्त की।

पीड़िता ने बताया कि वह पवासा की रहने वाली है। उसकी बेटी कुश्ती की खिलाड़ी है। उसे कई पदक भी मिल चुके हैं। बेटी को पड़ोस में रहने वाले दो युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। बेटी को खोजने में पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है। उसकी बेटी अगर नहीं मिली तो वह आत्मदाह कर लेगी।

एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की बेटी का पता चल गया है। वह दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के घर में है। परिजनों से उसकी बात कराई गई है। जल्द ही पुलिस उसे लेकर उज्जैन आएगी।



Source link