ऑनलाइन सुझाव में बोले शहरवासी- वन विहार में डीजल और पेट्रोल वाले व्हीकल को नहीं मिले प्रवेश

ऑनलाइन सुझाव में बोले शहरवासी- वन विहार में डीजल और पेट्रोल वाले व्हीकल को नहीं मिले प्रवेश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • City Dwellers In Online Suggestion Diesel And Petrol Vehicles Did Not Get Admission In Van Vihar

भोपाल9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सियारों को आष्टा और इच्छावर के जंगल छोड़ता वन विहार का अमला।

  • वन विहार की आबोहवा को शुद्ध रखने के लिए आगे आए शहरवासी

वन विहार में हर साल पांच लाख से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। वन विहार प्रबंधन इस बार पर्यटकों से यह जानना चाहता है कि यहां पर जो सुविधाएं दी जा रही उसको बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। इसके लिए दो बिंदुओं पर सुझाव मांगे हैं। 17 अक्टूबर से शुरू हुई ऑन लाइन सुझावों की प्रक्रिया में अभी तक 185 में पर्यटकों ने सुझाव दिए है। इसमें 20 से अधिक विदेशी पर्यटकों ने सुझाव दिए हैं।

सुझाव देने के लिए प्रबंधन ने 31 अक्टूबर आखिरी तारीख रखी है। पर्यटक mp.mygov.in/group-issue पर सुझाव दे सकते हैं। अभी तक आए सुझावों में अधिकांश पर्यटकों ने कहा है कि वन विहार में पेट्रोल वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए ताकि भविष्य में यहां प्रदूषण न फैले। यहां पर बैटरी चलित वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए।

ये सुझाव भी आए… साइकिल से घूमने वालों को करें पुरस्कृत

  • वन विहार में प्लास्टिक बेन है इसके बाद भी पर्यटक प्लास्टिक लेकर जाते है इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाए
  • जू वॉलेंटियर की संख्या बढ़ाई जाए
  • साइकल से वन विहार घूमने वाले को पुरस्कृत किया जाए
  • यहां पर पीयूसी वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाए
  • वन विहार में पेट्राेल और डीजल वाले वाहन प्रतिबंधित किया जाए
  • बैटरी चलित वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए
  • यहां पर खाली स्थानों पर और पौधे लगाए जाए।
  • यहां पर सेल्फी पाइंट बनाए जाए
  • तितली पार्क में उनके होस्ट प्लांट की संख्या बढ़ा जाए ताकि वह बड़ी संख्या में दिखाई दे।

इन बिंदुओं पर मांगे थे सुझाव

  • वन विहार में उपलब्ध सुविधाओं में कौन सी सुविधा सबसे अच्छी लगती है?
  • सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु किस तरह के उपाए किए जा सकते हैं?

वन विहार को बेहतर बनाने के लिए पर्यटकों से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। अभी तक आए सुझावों में लोगों ने वन विहार को प्रदूषण से बचाने के संबंध में सुझाव दिए है। अभी सुझाव देने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। उसके बाद सुझावों की समीक्षा कर उन पर अमल किया जाएगा। -एके जैन, डिप्टी डायरेक्टर, वन विहार



Source link