ओबीसी आयोग की सचिव ने धनोपिया पर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया

ओबीसी आयोग की सचिव ने धनोपिया पर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया


भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेपी धनोपिया के खिलाफ एफआईआर के लिए पुलिस में आवेदन दिया गया है।

  • भाजपा ने चुनाव आयोग में की थी शिकायत, ट्विटर स्टेटस पर धनोपिया ने ओबीसी आयोग का अध्यक्ष लिखा था

कांग्रेस का प्रचार कर रहे और निर्वाचन आयोग में लगातार भाजपा की शिकायतें कर रहे जेपी धनोपिया के खिलाफ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के सचिव ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है। धनोपिया ने अपने ट्विटर स्टेटस पर अध्यक्ष, ओबीसी आयोग लिख रखा था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी, नरेंद्र पटेल समेत अन्य ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की। चुनाव आयोग ने ओबीसी आयोग से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इसी के बाद ओबीसी आयोग सचिव ने पुलिस को आवेदन दे दिया।

सचिव के अनुसार एसपी नार्थ मुकेश श्रीवास्तव को यह आवेदन दिया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें ओबीसी आयोग से पत्र मिला है। इसके बाद एडीशनल एसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ को कहा गया है कि वे तमाम पहलुओं का अध्ययन करके केस दर्ज करें। धनोपिया का कहना है कि ओबीसी आयोग के सचिव ने शुक्रवार को एक नोटिस दिया था कि ट्विटर स्टेटस से ओबीसी आयोग के अध्यक्ष को दो घंटे के भीतर हटा दें। उनका नोटिस मिलने के तुरंत बाद ही हटा दिया। इसके बाद बाद एफआईआर जैसी कोई बात तो नहीं बनती। अभी अध्यक्ष पद का मसला अदालत में विचाराधीन है।



Source link