भिंडएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
जनसंपर्क करते डाॅ. राजकुमार कुशवाहा और भाजपा नेता।
कांग्रेस पार्टी ने 15 महीने सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। इसलिए मेहगांव क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताना जरूरी है। आप लोग अपने क्षेत्र के विकास के लिए ओपीएस भदौरिया के पक्ष में मतदान करें। यह बात शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ. राजकुमार कुशवाह ने भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया के साथ ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति में हमेशा परिवारवाद, जातिवाद, वंशवाद रहा हैं। समाजों के वोटों पर राजनीति करती चली आ रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी का नारा हैं, सबका साथ सबका विश्वास, सबका विकास, यहीं संकल्प लेकर पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय मिशन के साथ केंद्र और राज्य सरकार सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ रहीं हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया ने कहा कि मेहगांव क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए मैंने विधायकी छोड़ी है।
मेरे इस फैसला का क्षेत्र की जनता ने भी समर्थन किया है। इस मौके पर सुरेश कुशवाह, मुन्नालाल बघेल, श्रीकृष्ण प्रजापति, नीलेश, गुड्डू जादौन, गुड्डू गौर, डीएस कुशवाह, लक्ष्मीराम दद्दा, भूरे बघेल आदि मौजूद रहे।