कोरोना खत्म करने के लिए सामूहिक दुआएं, विश्वशांति के लिए उठे हाथ

कोरोना खत्म करने के लिए सामूहिक दुआएं, विश्वशांति के लिए उठे हाथ


भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के रूप में मनाया गया। दरगाहों और मकबरों में रोशनी की गई तो गरीबों में खैरात बांटी गई। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के मजहबी जलसे में कोरोना को खत्म करने के लिए सामूहिक दुआ हुई तो विश्व शांति के लिए भी यहां हाथ उठे। जुमे की नमाज में बंदों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

शहर में परंपरा अनुसार जगह-जगह हरे रंग के झंडे फहरा कर परचम कुशाई की रस्में अदा की गईं। घर-घर में कुरान ख्वानी व दरुद ख्वानी के आयोजन हुए। इस बार रिवायती जुलूस नहीं निकला। अशोका गार्डन स्थित सकलैनी मस्जिद मोहम्मद साहब की पवित्र निशानियों का बंदों ने दीदार किया।

मानवता के पक्षधर थे पैगंबर साहब
इमामी गेट चौराहे पर आयोजित जलसे में मध्य क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि पैगम्बर साहब का संदेश परोपकार का है। वे मानवता के पक्षधर थे। सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने पर उन्होंने जोर दिया। मुफ्ती अली कदर, काजी वसीम उद्दीन, मुफ्ती फईम अहमद समेत कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने कहा कि हम अपने जीवन की अंतिम सांस तक पैगम्बर साहब के संदेश की मशाल लेकर चलेंगे। हमको भलाई, ईमानदारी के रास्ते पर चलने से कोई रोक नहीं सकता है। जलसे के समापन पर कमेटी के महासचिव हाजी सै. अनस अली ने सभी का आभार माना। इसके पहले उलेमाओं, अखाड़ेबाजाें, विभिन्न बिरादरियों के मुखिया का सम्मान किया गया।



Source link