पुलिस ने निकाली एकता रैली, तो कलेक्टर ने कोरोना के संकट में सत्यनिष्ठा से कार्य करने का दिलाया संकल्प

पुलिस ने निकाली एकता रैली, तो कलेक्टर ने कोरोना के संकट में सत्यनिष्ठा से कार्य करने का दिलाया संकल्प


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Police Organized Ekta Rally, Then The Collector Pledged To Work With Integrity In The Crisis Of Corona

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस लाइन में एकता रैली को हरी झंडी दिखाई

  • देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर में हुए विविध कार्यक्रम

जबलपुर। देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन से जहां राष्ट्रीय धुन पर पुलिस कर्मियों ने एकता रैली निकाली। वहीं कलेक्ट्रेट कर्मवीर शर्मा ने कोरोना संकट में अधिकारी-कर्मचारियों को लगन और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण एक बड़ा संकट है। इस विषम परिस्थितियों में हमें एक-दूसरे की मदद करते हुए आगे बढऩा होगा। कोरोना योद्धा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे जिस लगन और निष्ठा से इस पुनीत कार्य में लगे हैं, वहीं जज्बा आगे भी बनाए रखें।
वहीं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस लाइन में एकता रैली को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रीय धुन और बैंड-बाजों के बीच रैली पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम तक निकाली गई। इससे पहले लाइन में एएसपी शिवेश सिंह बघेल और आरआई सौरव तिवारी ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए निष्पक्ष भाव से सेवा करते रहने का संकल्प दिलाया।



Source link