संक्रमण नहीं फैले इसलिए जिले 705 मतदान केंद्रों पर सेनेटाइजर, मास्क, फेस मास्क और ग्लव्ज का इंतजाम

संक्रमण नहीं फैले इसलिए जिले 705 मतदान केंद्रों पर सेनेटाइजर, मास्क, फेस मास्क और ग्लव्ज का इंतजाम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Bhind
  • Arrangement Of Sanitizers, Masks, Face Masks And Gloves At District 705 Polling Stations So That Infection Does Not Spread

भिंड20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हर मतदान केंद्र पर रखा जाएगा एक डस्टबिन ताकि गंदगी न फैले

  • 5.30 बजे के बाद आने वाले संक्रमित मरीजों के लिए पीपीई किट भी रखी जाएगी

3 नवंबर को कोविड- 19 संक्रमण काल में उप चुनाव होने जा रहा है। इसमें संक्रमण से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की कुल संख्या में 70 फीसदी के मान से संक्रमण से बचाव के लिए सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

हर मतदान केंद्र पर रखा जाएगा एक डस्टबिन ताकि गंदगी न फैले
भिंड|3 नवंबर को कोविड- 19 संक्रमण काल में उप चुनाव होने जा रहा है। इसमें संक्रमण से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की कुल संख्या में 70 फीसदी के मान से संक्रमण से बचाव के लिए सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

चुनाव के लिए आए 3 लाख 87 हजार फेस मास्क

मेहगांव के 2 लाख 60 हजार 104 मतदाताओं के लिए 378 तथा गोहद के 2 लाख 24 हजार 737 मतदाताओं के लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार कुल 4 लाख 84 हजार 841 मतदाताओं के लिए 705 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस के लिए तैयार किए जा रहे बैरीकेड्स

मतदान दल के साथ ही मतदाताओं को सुरक्षा देने के लिए 3 लाख 87 हजार फेस मास्क, 10 हजार फेस सील्ड, 5 हजार 200 लीटर सेनेटाइजर, 4 लाख ग्लव्ज के अलावा साबुन, पीपीई किट, डस्टबिन आदि सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।​​​​​​​ ​​​​​​​



Source link