सादलपुर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- ईद मिलादुन्नबी के त्याेहार पर बच्चे गए थे सादलपुर
सादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केसूर के तीन बच्चों की नदी में डूबने से माैत हो गई। तीनों ही बच्चे त्याेहार होने के चलते सादलपुर में जल महल के नजदीक स्थित मजार के दर्शन करने के लिए गए थे। उसी के पास बागेड़ी नदी है। यहां आने के बाद वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में चले गए। डूबने से तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक नदी में गहराई वाली जगह आ जाती है। इसी के चलते तीनों बच्चे डूब गए।
सादलपुर थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि अनस पिता भूरू शाह (12), अतीक पिता भूरू शाह (15) व सोयल पिता फकीर मोहम्मद नदी में नहाते समय डूब गए थे। तीनों काे ग्रामीणाें की मदद से निकाला गया, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। इधर भूरू शाह के दो बच्चे थे दोनों ही बच्चों की मौत से वे बदहवास हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस बात की सूचना नहीं दी गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद केसूर और रामनगर काॅलाेनी के ग्रामीण नदी पर पहुंचे। नदी किनारे पर तीन बच्चाें के कपड़े मिले, लेकिन पानी से दाे काे ही निकाला गया था, तब ग्रामीणाें ने तीसरे काे भी ढूंढना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद तीसरे बच्चे का शव निकाला गया। घटना शुक्रवार दाेपहर करीब 3 बजे की है। ईद मिलादुन्नबी के चलते तीनों एकत्रित हुए व सादलपुर जा पहुंचे। जहां नदी में नहाने चले गए। 3 जोड़ी कपड़े पड़े हुए थे। ऐसे में तीसरे बच्चे का पता लगाने के लिए दोनों बच्चों के परिजन के यहां कपड़े ले गए व उसके बाद पता चला कि तीसरा बच्चा भूरू शाह का ही है।
खेत पर काम कर रही महिला ने देखा ताे चिल्लाई
नदी से 100 मीटर की दूरी पर एक महिला खेत में काम कर रही थी। इसी दाैरान उसने बच्चाें काे पानी में डूबते हुए देखा ताे वह बचाओ-बचाओ चिल्लाई। इससे ग्रामीणाें काे सूचना मिली। जब तक ग्रामीण नदी पर पहुंचते तब तक बच्चे पानी में डूब गए थे।