महू18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- स्पर्धा के परिणाम घोषित किए
- केंटबाेर्ड ने ऑनलाइन कराई थी विभिन्न स्पर्धाएं, स्वच्छ कार्यालय रक्षा संपदा विभाग रहा
केंटबाेर्ड द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियाेगिताएं आयाेजित की गई थी। केंटबाेर्ड सेनेटरी सुपीरीटेंडेंट मनीष अग्रवाल ने बताया कि इसमें बच्चों के लिए काेराेनाकाल के चलते ऑनलाइन प्रतियाेगिताएं थी। वहीं स्वच्छ माेहल्ला, कार्यालय, बाजार, अस्पताल, हाेटल की प्रतियाेगिताएं भी थी।
इन प्रतियाेगिताओं के परिणाम के लिए हर वार्ड से एक सदस्य लेकर कमेटी गठित की थी। जिसमें वार्ड एक से किशाेर बियाणी, दाे से प्रभात शर्मा, तीन से तपन सिंव्हल, चार से राजेश खंडेलवाल, पांच से जावेद अली, छह से किरण राव, सात से जगमाेहन साेन व आठ से राकेश दुबे थे। इन कमेटी ने गुरूवार काे सभी कैटेगरी के परिणाम घाेषित किए।
चित्रकला : प्रथम युक्ति सिंह, द्वितीय सानिया श्रीवास, तृतीय इंद्राक्षी शुक्ला व प्राेत्साहन पुरस्कार तनिशा चाैधरी, हिमांशु चाैहान, तश्मीर कुरैशी और प्रीति गाेहर काे मिला।
जींगल : प्रथम जेनिल जाॅन, द्वितीय शुभिका शर्मा, तृतीय इंद्राक्षी शुक्ला और प्राेत्साहन स्थान माे. कुरैशी काे मिली। मूवी : एहमद कुरैशी। स्ट्रीट प्ले : गर्विता वर्मा। हाेटल/रेस्टाेरेंट : प्रथम भंवरीलाल मिठाईवाला, द्वितीय जैराम माली मिठाईवाला व तृतीय स्थान अजब-गजब काे मिला। स्कूल : प्रथम राजेश्वर स्कूल, द्वितीय जय गाेविंद गाेपीनाथ स्कूल और तृतीय स्थान सेंटमेरी स्कूल काे मिला। अस्पताल : प्रथम केंटाेनमेंट अस्पताल, द्वितीय मध्यभारत अस्पताल व तृतीय स्थान रेडक्रास अस्पताल काे मिला। कार्यालय : प्रथम रक्षा संपदा कार्यालय, द्वितीय एमपीईबी कार्यालय व तृतीय स्थान न्यायालय परिसर काे मिला। बाजार : प्रथमा वार्ड दाे मार्केट, द्वितीय वार्ड एक मार्केट व तृतीय स्थान फ्रूट मार्केट काे मिला। माेहल्ला : प्रथम रेजीमेंट बस्ती, द्वितीय पासीपुरा, तृतीय पेंशनपुरा व प्राेत्साहन स्थान मेन स्ट्रीट काे मिला।