ईशान किशन ने 47 गेंद पर 72 रन बनाए. (फोटो साभार @mipaltan/Twitter)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 9 विकेट से हराया. उसने दिल्ली कैपिटल्स को महज 110/9 रन पर रोक दिया. फिर 14.2 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया. मुंबई के ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 72 रन बनाए.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 31, 2020, 7:27 PM IST
पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आशीष नेहरा ने ईशान किशन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने जाने पर कहा, ‘जिसने भी निर्णय लिया हो, यह गलत है. यह छोटी गलती नहीं, बहुत बड़ा ब्लंडर है. आखिर जिस मैच में गेंदबाजों ने किसी टीम को 110 पर रोक दिया हो. उस मैच में किसी गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड ना देकर बल्लेबाज को दिया जाना कैसे उचित है. यह गलत निर्णय है.’ नेहरा स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर पोस्ट मैच शो पर बोल रहे थे. इसी कार्यक्रम में इरफान पठान भी नेहरा से सहमत नजर आए.
मुंबई इंडियंस की ओर से इस मैच में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट दोनों ने ही तीन-तीन विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का स्पेल 4-0-17-3 रहा. ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) का स्पेल 4-0-21-3 रहा. नाथन कुल्टर नाइल व राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिए. एक खिलाड़ी रन आउट हुआ.
Special Tricks & Treats this #Halloween from #ThunderBoom #OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL #DCvMI @Jaspritbumrah93 @trent_boult pic.twitter.com/9BEcZw36uf
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 31, 2020
ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह में कौन मैन ऑफ द मैच का हकदार था? इस सवाल के जवाब में इरफान पठान ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज का नाम लिया. उन्होंने कहा कि बोल्ट ने दोनों ओपनर को आउट कर दिल्ली पर दबाव बनाया. इसलिए बोल्ट इस अवॉर्ड के ज्यादा हकदार थे. आशीष नेहरा ने इसी सवाल के जवाब में कहा कि बोल्ट या बुमराह किसी को भी मैन ऑफ द मैच चुना जाता, तो सही होता. लेकिन इस तरह के मैच में किसी बल्लेबाज को यह अवॉर्ड देना सरासर गलत है.