जोफ्रा आर्चर कैा पुराना ट्वीट
IPL 2020: मैच के 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने क्रिस गेल (Chris Gayle) को 99 के स्कोर पर आउट कर दिया था.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 31, 2020, 10:42 AM IST
क्या लिखा था आर्चर ने पुराने ट्वीट में?
22 फरवरी 2013 में जोफ्रा आर्चर ने रात साढ़े 10 बजे एक ट्वीट किया था. जहां उन्होंने लिखा था कि अगर वो बॉलिंग कर रहे होते तो फिर क्रिस गेल को शतक पूरा करने नहीं देते. ठीक वैसा ही शुक्रवार की रात को हुआ. मैच के 19वें ओवर में गेल, जोफ्रा आर्चर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर कर 99 के स्कोर पर पहुंच गए. गेल के बल्ले से एक और शतक लगना तय था. लेकिन चौथी गेंद पर वो बोल्ड हो गए.
I know if I was bowling I know he wasn’t getting da 100
— Jofra Archer (@JofraArcher) February 22, 2013
गेल ने मिलाया हाथआउट होने के बाद क्रिस गेल झल्ला गए और उन्होंने बैट को दूर मिड विकेट की तरफ फेंक दिया. लेकिन पेविलियन लौटते समय उन्होंने आर्चर से हाथ भी मिला. आर्चर ने खुद वो तस्वीर भी ट्वीट की है जिसमें गेल उनसे हाथ मिला रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि वो अब भी बॉस हैं.
Still the boss @henrygayle pic.twitter.com/bV1y3Azijp
— Jofra Archer (@JofraArcher) October 30, 2020
जोफ्रा की तारीफजोप्रा का पुराना ट्वीट खासा वायरल हो रहा है. लोग जोफ्रा आर्चर को शाबाशी दे रहे हैं. गेल ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाज़ी में 2 विकेट लिए.
Waah😂😂 pic.twitter.com/2gILlRdIyc
— ηєнα (@_dreamer__neha) October 30, 2020
I don’t even know now how many times I have posted this meme 😂 pic.twitter.com/edpEnSZ7st
— Amit (@Amit89360773) October 30, 2020
आर्चर ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए प्ले ऑफ की उम्मीदें जगा दी है.