दिल्ली कैपिटल्स के लिए बढ़ी मुश्किलें
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शानदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) केवल 110 रन ही बना पाई और यह लक्ष्य मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया
- News18Hindi
- Last Updated:
October 31, 2020, 6:25 PM IST
बिखर गई दिल्ली की पूरी बल्लेबाजी
11 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को इशान किशन और क्विटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद शानदार लय में चल रहे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पारी की तीसरी गेंद पर खाता खेले बगैर पवेलियन लौट गये. ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने प्वाइंट पर उनका शानदार कैच लपका. अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में वापस आये पृथ्वी शॉ ने तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ दो चौके जरूर लगाये लेकिन इस गेंदबाज ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराके उनकी 10 रन की पारी को खत्म किया. पंत को 10वें ओवर में कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कूल्टर-नाइल की गेंद पर कैच छोड़कर जीवन दान दिया. पोलार्ड ने 11वें ओवर में स्पिनर राहुल चाहर को गेंद थमाई जिनकी गेंद अय्यर के बल्ले के करीब से निकली और विकेटकीपर डिकॉक ने गिल्लियां बिखेर कर उन्हें स्टंप किया. उन्होंने 29 गेंद में 25 रन बनाये.
बुमराह-बोल्ट के आगे बेबस दिखी दिल्लीइसके बाद क्रीज पर आये मार्कस स्टोइनिस भी कुछ खास नहीं कर सके और दो रन बनाकर बुमराह की गेंद को डिकॉक की हाथों में खेल गये. बुमराह ने इसी ओवर में पंत को भी चलता किया. मौजूदा आईपीएल में यह छठी बार है जब बुमराह ने एक ही ओवर में दो शिकार किये. बुमराह ने इसके बाद हर्षल पटेल को भी एलबीडबल्यू किया जबकि नाथन कूल्टर-नाइल ने 16वें ओवर में शिमरोन हेटमायर (11) का विकेट लिया.
दिल्ली के पुछल्ले बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी. कैगिसो रबाडा (12) आखिरी गेद पर रन आउट हुए. मुंबई के लिए कूल्टर-नाइल और राहुल चाहर ने भी एक-एक विकेट लिये.