IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने बैंगलोर को हराया
सनराइजर्स हैदराबाद के 13 मैचों में 12 अंक हुए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची, आखिरी मैच जीतना जरूरी
- News18Hindi
- Last Updated:
October 31, 2020, 10:55 PM IST
हैदराबाद को मिली आसान जीत
सनराइजर्स हैदराबाद को चुनौती तो छोटी मिली थी लेकिन उसके कप्तान डेविड वॉर्नर दूसरे ही ओवर में पैवेलियन लौट गए. वॉर्नर 8 रन बनाकर सुंदर का शिकार बने. हालांकि इसके बाद ऋद्धिमान साहा और मनीष पांडे ने बैंगलोर के गेंदबाजों को निशाने पर लिया. खासतौर पर मनीष पांडे काफी आक्रामक दिखे. इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की बेहद अहम साझेदारी की. हैदराबाद ने 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में ही 58 रन बना डाले और यहीं से बैंगलोर की टीम के हाथों से मैच चला गया. वैसे चहल ने जरूर अपनी लेग स्पिन से चहल-पहल मचाई. उन्होंने मनीष पांडे को 26 और साहा को 39 रन पर आउट किया. केन विलियमसन भी 8 रन पर आउट हुए लेकिन अंत में जेसन होल्डर ने महज 10 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर अपनी टीम को 14.1 ओवर में जीत दिला दी.