- Hindi News
- Local
- Mp
- Satyapal, Brother Of Congress Candidate Satish Singh, Was Expelled From The Party By BJP; Accused Of Gross Indiscipline
भोपाल15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सत्यपाल को पार्टी से निकाले जाने पर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने कार्रवाई की
- समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी के झंडे तक जलाए
सुमावली के पूर्व विधायक व ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार के भाई सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए सतीश सिंह सिकरवार को टिकट दिया है। जबकि उनके पिता गजराज सिंह व भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा से जुड़े हैं।
भाजपा ने गजराज सिंह को बडा मलहरा और पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह को मंधाता में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी। सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू ने आदेश का पालन नहीं किया और वह मंधाता नहीं गए। इसके चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने इसकी पुष्टि की है। इससे गुस्साए सत्यपाल सिंह के समर्थकों ने मुरैना में विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी के झंडे जलाए।