कांग्रेस का आरोप- भाजपा कार्यकर्ता बांट रहे थे घर-घर साड़ी, 300 साड़ियां जब्त करवाई

कांग्रेस का आरोप- भाजपा कार्यकर्ता बांट रहे थे घर-घर साड़ी, 300 साड़ियां जब्त करवाई


इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा को हार का डर है।

विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के साथ ही अब आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केलोद हाला क्षेत्र में चार भाजपा कार्यकर्ता (एक महिला सहित तीन लोग) घर-घर में साड़ी बांट रहे थे। बाइक से ये साड़ी लेकर आए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा जब हमारे कार्यकर्ताओं ने रोका तो ये लोग घबरा गए। बोले हम तो यहीं के है। कहीं कोई साड़ी नहीं है। जब पैकेट खोलकर दिखाने को कहा तो ये लोग भाग खड़े हुए। बाकलीवाल ने कहा हमने पैकेट में रखी करीब 300 साडियां जब्त करवाई। पुलिस को भी मौके पर बुलवाया। बाकलीवाल ने कहा कई घरों तक साड़ी-नारियल घर पहुंच भी गया था।

उन्होंने कहा भाजपा में हार का डर है। वे मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए प्रलोभन पर उतर आई। हालांकि, मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है वे गद्दारों को इस चुनाव में सबक सिखाएगी।



Source link