अबु धाबीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स सीजन में यह आखिरी बार मैदान पर उतरेगी।
IPL के 13वें सीजन का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। यहां हारे, तो उसके लिए प्ले-ऑफ में पहुंचने के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। वहीं, प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई का सीजन में यह आखिरी मैच है।
पंजाब के लिए राहुल और चेन्नई के लिए डु प्लेसिस टॉप रन स्कोरर
पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल 641 रन के साथ सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल के नाम एक शतक भी दर्ज है। वहीं, चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 401 रन बनाए हैं।
पंजाब के लिए शमी और चेन्नई के लिए करन टॉप विकेट टेकर
पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सीजन में अब तक 20 विकेट लिए हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह 5वें स्थान पर हैं। वहीं, चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट सैम करन ने लिए हैं। करन ने सीजन में अब तक 13 विकेट लिए हैं।
चेन्नई-पंजाब के सबसे महंगे खिलाड़ी
CSK में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में रविंद्र जडेजा का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच रिपोर्ट
अबु धाबी पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां आईपीएल से पहले हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।
- इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
- पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
- दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128
चेन्नई 3 बार चैम्पियन बनी
धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। चेन्नई 5 बार (2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही है। वहीं, पंजाब को अब तक अपने पहले खिताब का इंतजार है।
चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा 59.60% है। वहीं, लीग में पंजाब का सक्सेस रेट 46.03% है। चेन्नई ने लीग में अब तक कुल 178 मैच खेले हैं। 105 में उसे जीत मिली और 72 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 1 मैच बेनतीजा रहा। दूसरी ओर, पंजाब ने अब तक 189 मैच खेले। उसने 88 जीते और 101 हारे हैं।