दिवाली पर टाटा की ओर से Nexon EV पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा हैं.
Nexon EV को एक बार फुल चार्ज करने पर 312 किलोमीटर तक का सफर (journey) किया जा सकता है और इसकी अधिकतम रफ्तार (Maximum speed) 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं टाटा (TATA) की ओर से इसकी बैटरी और मोटर (Battery and motor) की 8 साल और 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की वारंटी (warranty) दी जा रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 1, 2020, 11:11 AM IST
Nexon EV के किन वेरिएंट पर है छूट- टाटा ने Nexon EV के तीन वेरिएंट बाजार में उतारें थे. Nexon EV XM की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 13 लाख 99 हजार रुपये है. Nexon EV XZ+ वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख 25 हजार रुपये है. वहीं Nexon EV XZ+ LUX की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख 25 हजार रुपये है. टाटा ने इन तीनों ही वेरिएंट पर ऑफर्स लागू किए हैं.
XZ+ और XZ+ LUX वेरिएंट की बढ़ी थी कीमत – टाटा ने पिछले दिनों Nexon EV के XZ+ और XZ+ LUX वेरिएंट की 26 हजार रुपये तक कीमत बढ़ाई थी. वहीं कंपनी ने अपने Nexon EV XM वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया.यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड Hyundai i10 खरीदें ऑल्टो की कीमत में, यहां देखें और भी सस्ते ऑफर
Nexon EV के फीचर्स- टाटा Nexon EV केवल 9.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें कंपनी ने 30.2 किलोवाट की बैटरी लगाई है जो फास्ट चार्जर की मदद से एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 312 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है और इसकी अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं टाटा की ओर से इसकी बैटरी और मोटर की 8 साल और 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है.