पिंजरे में कैद होने के बाद भी कम नहीं हुआ मादा तेंदुए का गुस्सा, लोगों को देख गुर्राती रही, 2 दिन पहले बकरी का किया था शिकार

पिंजरे में कैद होने के बाद भी कम नहीं हुआ मादा तेंदुए का गुस्सा, लोगों को देख गुर्राती रही, 2 दिन पहले बकरी का किया था शिकार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Leopard’s Anger Did Not Decrease Even After Being Imprisoned In The Cage, Watching The People Growled, 2 Days Before The Goat Hunted

इंदौर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉक्टरों के अनुसार गिरफ्त में आया तेंदुआ मादा है।

वन विभाग की टीम ने रविवार को एक मादा तेंदुए का रेस्क्यू किया। दो दिन पहले कंपेल क्षेत्र में इसने एक बकरी का शिकार किया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद टीम ने संभावित एरिया में एक पिंजरा रखा था। रात में शिकार की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ इसमें कैद हो गया। पिंजरे में कैद होने के बाद भी लोगों को देख वह गुर्राती रही।

रालामंडल की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया।

रालामंडल की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया।

रेंजर सुरेश बाराेले ने बताया कि कंपेल में वाटर पार्क के पास स्थित जंगल के पीछे कुछ फार्म हाउस बने हैं। वहीं पर से तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है। इसकी सूचना दो दिन पहले मिली थी। तेंदुए ने एक बकरी का शिकार किया था। पगमार्क ट्रेस करने के बाद तेंदुए के होने की पुष्टि हुई थी। इस पर हमने पिंजरा लगाया था। रालामंडल की टीम ने इसे पकड़ा। पिंजरे में कैद तेंदुआ मादा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक बच्चा भी यहां है। इसके लिए हमने जवानों को तैनात करने के साथ ही दो पिंजरे और लगा दिए हैं।



Source link