इंदौर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
विरोध में लसूड़िया थाना घेरने पहुंचे भाजपाई
- कांग्रेस कार्यकर्ता लीलाधर जायसवाल, गुड्डू जायसवाल व उनके परिजन पर मारपीट के आरोप
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की
सांवेर के उपचुनाव के बीच शनिवार रात रविदास नगर काकड़ लसूड़िया मोरी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच मारपीट हो गई। रविदास नगर में भाजपा कार्यकर्ता श्रीकृष्ण मालवीय का कार्यालय है। इसके ठीक पीछे शरद पूर्णिमा को लेकर माता का भंडारा चल रहा था।
कांग्रेसियों को लगा भाजपा द्वारा भंडारा कराया जा रहा है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लीलाधर जायसवाल, गुड्डू जायसवाल व उनके परिजन ने मालवीय और महेश जोशी को पीटा और कार्यालय पर तोड़फोड़ की।
जानकारी मिलते ही भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता लसूड़िया थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सोनकर ने आरोप लगाया मालवीय को कांग्रेस नेता जायसवाल ने बेवजह पीटा। एक कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई है।