सोशल मीडिया पर प्रोटेम स्पीकर को धमकी दी गई.(फाइल फोटो)
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि फ्रांस में जाकर फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन करें. भारत में इसकी इजाजत नहीं दी जाती है. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया के तीन अलग-अलग अकाउंट से धमकी दी गई थी.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 1, 2020, 11:49 PM IST
बता दें कि पूरा मामला इकबाल मैदान से शुरू हुआ जहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन का विरोध किया जा रहा था. इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने आपत्ति दर्ज की थी. प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भी कहा था कि फ्रांस में जाकर फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन करें. भारत में इसकी इजाजत नहीं दी जाती है. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया के तीन अलग-अलग अकाउंट से धमकी दी गई थी.
इस बाबत विधानसभा ने क्राइम ब्रांच को लिखित आवेदन दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने धारा 506, 507 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और जो दोषी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि इस मामले में जिस कमेंट सेक्शन में यह सब बातचीत हुई है, उसे और भी आगे पढ़ा जाएगा और जिसने भी इस तरह के कृत्य किए हैं, उनका पता लगाया जाएगा. जिन्होंने कमेंट में इसी तरह का धमकी भरा कुछ लिखा होगा, तो उस ग्रुप से संबंधित और उस व्यक्ति से संबंधित जो इसमें शामिल है, उन पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी.